पहलू, यानी वह पक्ष,
जो अक्सर दिखता नहीं।
हर इंसान, हर कहानी, हर संघर्ष के कई पहलू होते हैं। इस सीरीज़ में हम ज़िंदगी, महत्वाकांक्षा, कला और इंसानी रिश्तों के उन्हीं अनदेखे पक्षों में उतरते हैं, उन लोगों के साथ बैठकर जो अपनी जड़ों से जुड़े रहकर समाज को चुपचाप आकार दे रहे हैं। Every person, every story, every struggle has many sides. We sit with grounded people who are shaping society while staying true to their roots, and we go slowly.
दस्तावेज़, ताकि सूत्र बचे रहें
हर आदमी के सोचने का एक ढंग होता है। जब हम बहुत सारे लोगों से लंबी बातचीत करेंगे, तो कोई साझा चीज़ निकलकर आएगी, और अगर वो किसी के हाथ लग गई, तो उसकी यात्रा तेज़ी से आगे बढ़ पाएगी। क्योंकि कई बार हम गलतियाँ करते हैं, लंबा चक्कर लगाकर फिर वहीं लौटते हैं।
Every person thinks in their own way. Talk long enough with enough people and a common thread emerges, and whoever catches it may be spared a long detour.
“यही फुटप्रिंट्स हैं जो हम छोड़ रहे हैं… अगर बुरा भी कर रहे हैं तो छोड़ के तो जा रहे हैं, ताकि वो नाप सकें।” These are the footprints we leave, even if imperfect, so that those who come after can measure them. · पहलू एपिसोड ०२
इसीलिए पहलू की बातचीत लंबी है, खुले में है, और ‘अनफ़िल्टर्ड’ है: जो जैसा था, वैसा बोला गया और वैसा ही कैमरे में दर्ज हुआ।
“इतना लंबा चलो कि वो नाम हो जाए।” Keep going long enough that the name becomes a name.
डॉ. माणिक, सीरीज़ के नाम पर, एपिसोड ०१
हर बातचीत, एक दस्तावेज़, आने वाली पीढ़ियों के लिए।
कीर्ति स्तंभ, एक नए ढंग से
पहलू का लोगो चित्तौड़ दुर्ग का कीर्ति स्तंभ है, आधुनिक कला की भाषा में, हमारी दोस्त दिव्या का बनाया हुआ। जैसा डॉ. मुकेश शर्मा से बातचीत में कहा गया: कला को बचाने के तरीके नए हो सकते हैं, पर कला तो रहती है।
मरून और माटी का रंग, क्योंकि यह सब अपनी माटी से ही उगा है।
पूरा टीम वर्क है
“जो साथी हैं, वो तो टीम वर्क है पूरा… टीम वर्क से ही होगा।”
डॉ. माणिक













पहलू कैसे शुरू हुआ
“क्या करेगा? ऐसे थोड़ी होता है? लोग इतना लंबा सुनेंगे भी? इससे तुझे क्या मिलेगा?” ऐसे तमाम सवालों के बीच शुरू हुआ पहलू। हमारी कोर टीम में ज़्यादातर लोगों का कॉलेज अभी-अभी पूरा हुआ है या होने ही वाला है।
शुरुआत अचानक हुई, बिना किसी लंबी प्लानिंग के। एक भीनी सी कुंठा थी कि हमारे आस-पास भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो चुपचाप अपना काम कर रहे हैं, और जिन्हें बाकी दुनिया तक पहुँचाना ज़रूरी है। मन था कि सुनने वाले भी देख पाएँ कि हम सब कहीं न कहीं एक जैसे ही ‘लूप’ में फँसे होते हैं।
फिर एक दिन विचारों का यह बादल बरस पड़ा। अपनी बचत से माइक और ट्राइपॉड खरीदा, ताकि खुद से कह सकूँ कि बेटा, पैसे तो लग चुके हैं, अब कुछ आउटपुट भी निकाल ले। साथी माणिक और मैं, हम दोनों मानते थे कि इंटरव्यू में एक औपचारिकता आ जाती है, इसलिए तय हुआ कि लोगों को ‘डॉक्यूमेंट’ करेंगे। नाम रखा पहलू, ताकि व्यक्ति का वह पक्ष दिखे जिसे लोग अक्सर देखना भूल जाते हैं।
सबसे पहले हमने माणिक सर को ही डॉक्यूमेंट किया। नाम पर उन्होंने कहा था, “इतना लंबा चलो कि वो नाम हो जाए।” किसी की लंबी बातचीत से किसी और को कोई सूत्र मिल जाए, तो मेहनत सफल है।
लोगो दिव्या ने चार दिन की मेहनत से बनाया, जिसमें चित्तौड़ का कीर्ति स्तंभ है। पहला शूट जीतू और राहुल ने किया, और पुष्कर भैया तब से हर क़दम पर राह दिखाते हैं। उसी दिन किले पर घूमते हुए मैंने जीतू से पूछा, “जीतू, अगर कभी इतने पैसे आने लगें कि अपना गुज़ारा आराम से चल जाए, और ज़िंदगी भर यही काम करना पड़े जो आज किया, तो तू करेगा?” उसने सहजता से कहा, “हाँ, बिल्कुल किया जा सकता है।” पहलू के भविष्य का जवाब मुझे उसी पल मिल गया।
सोशल मीडिया दीपक भाई संभालते हैं, जिनके पोस्टर कमाल के होते हैं। डॉ. गोपाल सर से बहुत कुछ सीखा, बचपन से लेकर शिक्षा, समाज और लोक-संस्कृति तक। डॉ. मुकेश सर ने कला के बारीक पहलू संजीदगी से समझाए। जगजीत और कमल से तकनीक सीखी, और कमल ने एक बार कहा था कि एडिटिंग कभी खत्म नहीं होती। हर शूट से पहले बहनों रूपल और प्रांजल से पूछता हूँ कि कौन सी गलतियाँ नहीं दोहरानी।
अभिषेक चित्तौड़, पहलू की ओर से
साथ जुड़िए
कोई नाम सुझाना हो, साथ काम करना हो, या बस कुछ कहना हो, लिखिए।